गंगापुर: पंचायत समिति परिसर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गंगापुर सिटी पंचायत समिति परिसर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के नेतृत्व में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि लोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करें। इस दौरान लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अपना सहयोग देने की अपील भी की गई।