गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर मेगा हाईवे पर टोटोलाई गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों घायल कूदकर दूर जा गिरे थे।