कटंगी: कटेरा की 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने शख्स पर दर्ज किया मामला
कटेरा में 35 वर्षीय विवाहित महिला से गांव के ही एक 55 वर्षीय शख्स ने बुरी नियत से छेड़छाड़ कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश करते हुए महिला को कुंए में फेंक दिया। हालांकि महिला की जान बच गई. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स सतीराम उर्फ बुचामन पिता कालीचरण नेवारे उम्र 55 वर्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 354, 294, 323, 307 की कार्रवाई की है।