कटंगी: सिवनी रोड पर यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर और बहू गंभीर रूप से हुए घायल
कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क पर यात्री बस ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर और बहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया। परिजन घायलों को उपचार के लिए नागपुर लेकर गए हैं, दोनों ही घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।