कटंगी: प्राकल्लन में नहीं थी सीसी सड़क, नांदी गांव में हो रहा जलभराव
विकासखंड कटंगी के अंतर्गत कुछ माह पहले ही निर्मित मुख्य सड़क मार्ग से नांदी-मोहगांव से सुंदर के बीच बनने वाली सड़क में नांदी गांव के भीतर 200 मीटर की सीसी सड़क को प्राकल्लन में शामिल नहीं किया गया। जिस कारण बारिश के बाद गांव के भीतर जल जमाव हो रहा है। बुधवार को जब क्षेत्र में बारिश हुई तो नांदी गांव के भीतर सड़क में बड़ी मात्रा में जलभराव हो गया।