गंगधार: गंगधार में पुलिस ने 20 साल से लापता युवक को उसके परिजनों को सुपर्द किया
गंगधार पुलिस टीम ने 20 साल से लापता युवक को उसके परिजनों को सुपर्द किया। डोकरखेड़ी के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि गांव में एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है जो संदिग्ध है। जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा युवक को डिटेन किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह बातचीत नहीं कर सका। युवक की पहचान महाराष्ट्र निवासी साईनाथ के रूप में की गई।