गंगधार: उन्हैल पुलिस में ट्रैक्टर चोरी की तीनों आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार,
उन्हैल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने के तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मेहताब सिंह ने ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कराया था व मोहनसिंह पर चोरी की शंका जताई थी जिस पर पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपी मोहन सिंह, शंकर सिंह व प्रधान सिंह को गिरफ्तार किया है।