पखांजूर: राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी ने बैठक लेकर जिले में सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा की
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमेन अशोक अग्रवाल एवं कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर उपस्थित थे।