पखांजूर: कांकेर जिला पंचायत परिसर में दो दिव्यांग छात्रों को मिली ट्राइसिकल
कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के द्वारा आज जिला पंचायत परिसर में जिले के दो दिव्यांग छात्रों को ट्रायसिकल प्रदान किया गया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवरी बालाजी निवासी छात्र संतु शोरी 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं। और कांकेर विकासखण्ड के ग्राम सुभिया मुड़पार निवासी छात्र केवेन्द्र कुमार भी पैर से दिव्यांग हैं।