कायमगंज: भैया दूज पर नवाबगंज चौराहे पर एक घंटे जाम रहा, वाहनों की कतारें लगीं, पुलिस ने पहुंचकर यातायात संभाला
नवाबगंज नगर के मुख्य चौराहे पर बुधवार को भैया दूज के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई चार पहिया और दोपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे।जाम की स्थिति बिगड़ने पर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार और कस्बा प्रभारी गीतम सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुँचे।