उनियारा: उनियारा में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, चुनावी तारीखों के ऐलान का इंतजार
Uniara, Tonk | Sep 29, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर लाटरी निकलने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में उम्मीदवार बनने वाले दावेदार तैयारी में जुट गए। इंतजार है तो बस चुनाव की तारीख के ऐलान का। दावेदार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी जता रहे हैं।