सोरांव: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत गंगानगर जोन में महिलाओं को किया गया जागरूक
गंगानगर जोन में शुक्रवार 03 बजे मिली जानकारी के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सभी थानों की महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181, 1076 व 1930 जानकारी दी।