जंदाहा: हाजीपुर जन्दाहा NH 322 पर अंधराबर पेट्रोल पंप के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलटा
हाजीपुर जंदाहा NH 322 के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया।इस हादसे में चालक और उपचालक बाल बाल बच गए हैं वहीं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है