वैशाली जिला के महिसौर थाना के दुलौर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। बताया गया कि दुलौर वार्ड संख्या-6 निवासी शशि भूषण सहनी की पुत्री स्वेता कुमारी महाशिवरात्रि के अवसर पर घर की लिपाई के लिए पोखर से मिट्टी काटने गई थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।