जंदाहा: जन्दाहा: बाबा बटेशवरनाथ धाम राजकीय मेला का मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पानापुर बसतपुर स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दो दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार के ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री, वैशाली, श्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया