बक्सर: डीएम ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई की, 20 आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | May 21, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात कर जन समस्याओं की सुनवाई बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न में की. इस जनसंवाद कार्यक्रम में कुल 20 आवेदनों पर सुनवाई की . डीएम ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.