बक्सर: बक्सर में सिंचाई विभाग के लिपिक के घर से ₹10 लाख के आभूषण और ₹80 हजार की नकदी चोरी
Buxar, Buxar | May 21, 2025 रात टाउन थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर सिंचाई विभाग के सरकारी आवास परिसर में अज्ञात चोरो ने चोरी की बड़ी वारदात के अंजाम दिया। सिंचाई विभाग के उच्च वर्गीय लिपिक के आवास से 10 लाख रुपये के आभूषण व 80 हजार रुपये नकदी की चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लाल बाबू ठाकुर सिंचाई विभाग के सोन नहर प्रमंडल में उच्च वर्गीय लिपिक पद पर कार्यरत हैं।