बक्सर: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी एवं लघु फिल्म का सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में हुआ शुभारंभ
Buxar, Buxar | May 20, 2025 संग्रहालय बिहार के पूर्व निदेशक डाॅ. उमेश चन्द्र द्विवेदी ने बक्सर स्थित सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में मंगलवार को अपराह्न 1:00 बजे फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए इसकी महत्ता की चर्चा की. डाॅ. द्विवेदी ने संग्रहालय की सामग्रियों पर आधारित लघु फिल्म का भी रिमोट के माध्यम से लोकार्पण की. इस अवसर पर कई पुरातत्ववेता विभिन्न जगहों से पहुंच शामिल हुए.