बक्सर: 25 मई तक राजस्व कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं आते हैं तो होगी विभागीय कार्रवाई: कुमारी अनुपम सिंह, ADM बक्सर
Buxar, Buxar | May 20, 2025 अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को 3 बजे आयोजित की गई. बैठक में सात मई से हड़ताल पर जाने वाले राजस्व कर्मचारियों के संदर्भ में अंचलवार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 70 राजस्व कर्मचारियों में से 28 राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है, शेष 42 राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं.