बक्सर: जिले की बेटी वैष्णवी ने राज्य स्तरीय बुद्धिमत्ता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया
Buxar, Buxar | May 20, 2025 जिले की होनहार बेटी वैष्णवी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सोमवार को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. नौ वर्षीय वैष्णवी ने पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित फाउंडेशन जूनियर स्तर-द्वितीय प्रतियोगिता में सेक्शन 3-ए के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया है.