आबू रोड: आबूरोड के कुई सांगना के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, सामने से वाहन आने पर अनियंत्रित हुई बाइक
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में निचलागढ़ जाने वाले मार्ग पर कुई घाटा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आने पर बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और दीवार से जा टकराई।हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार उपलखेजड़ा निवासी दिनेश गरासिय