BHU में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, IMS निदेशक के साथ बैठक में बनी सहमति
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2024 कोलकाता आरजी कर कांड को लेकर बीएचयू में शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। सभी डॉक्टर शनिवार को काम पर लौट आए हैं। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के साथ हुई बैठक में सहमति बनने पर हड़ताल वापसी का फैसला हुआ और जूनियर रेजीडेन्ट काम पर लौट आए। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने रेजिडेंट के साथ बैठक की।