ज्ञानवापी के सबसे पुराने मामले में एएसआई सर्वे की मांग पर बहस पूरी, 25 अक्टूबर को कोर्ट में फैसला आने की संभावना
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2024 वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में 1991 के मूल मुकदमे को लेकर पिछले 33 सालों से चल रही सुनवाई अब तेज हो गई है। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की बहस शनिवार 2 बजे तक पूरी हो चुकी है, जिसमें वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी ने पूरे परिसर का पुनः भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वे कराए जाने की मांग की है।