विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी पहुंचे, इस्लामिक कट्टरपंथियों पर साधा निशाना
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2024 विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय शनिवार शाम 5 बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, हत्या को लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर जमकर निशाना साधा।