मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य लम्बित रहने पर जिम्मेदार संस्था के भुगतान में कटौती होगी। मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के मुताबिक बेहतर बनाना जरूरी है। एआरपी से चिन्हित स्कूलों की निगरानी न होने पर कार्रवाई की जाएगी। आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन, जनरेटर की आपूर्ति समेत शिक्षकों की स्थिति और छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा भी हुई।