*समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के लिएमें DBT कार्यक्रम का आयोजन*
*पूर्वी चम्पारण के 4.69 लाख वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को ₹53.42 करोड़ की पेंशन राशि अंतरित*
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम (पटना) के माध्यम से प्रदेश की सभी 06 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किया गया।
इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के कुल 4,69,881 सक्रिय पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह जुलाई 2026 की कुल ₹53,42,29,800/- की राशि DBT से हस्तांतरित की गई।
वर्गवार भुगतान का विवरण:
* वृद्धजन पेंशन (मुख्यमंत्री वृद्धजन & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था):
* कुल लाभार्थी: 3,75,754 | कुल राशि: ₹42,55,88,700
* विधवा पेंशन (लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा):
* कुल लाभार्थी: 51,584 | कुल राशि: ₹6,10,76,100
* दिव्यांग पेंशन (बिहार निःशक्तता & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता):
* कुल लाभार्थी: 42,543 | कुल राशि: ₹4,75,65,000
कुल योग: 4,69,881 लाभार्थी | ₹53,42,29,800/-
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि समाज के इन सभी जरूरतमंद वर्गों (वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों) तक पेंशन का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 10, 2026