रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में डेढ़ माह में कार्रवाई नहीं,
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार तो कथित आरोपी ने नकारे आरोप
29 वर्षीय पीड़िता ने मदद के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करके गर्भवती करने , ब्लैकमेल करने संबंधी करवाया था मामला दर्ज
वहीं बाद में रिटायर्ड एडिशनल एसपी ने कृष्णगंज थाने में पीड़िता के ख़िलाफ़ ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का मुक़दमा न्यायालय के ज़रिए करवाया दर्ज
( अजमेर न्यूज़ )
राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा किशनगढ़ के मदनगंज थाने में दर्ज करवाने वाली पीड़िता आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने और राजना में का दबाव बनाने का आरोप थानाधिकारी पर लगाया है। पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी रिटायर्ड एडिशनल एसपी चंद्र सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात भी कही गई। वही इस संबंध में जब कथित आरोपी चंद्र सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने आरोपी को सिरे से खारिज किया और कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते यह झूठी FIR दर्ज करवाई गई है। उन्होंने महिला को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह से जुड़े होने की बात भी कही। इस संबंध में न्यायालय से पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश भी करवाए जिसकी जांच कृष्णगंज थाना पुलिस कर रही है।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसके द्वारा दर्ज करवाए गए घरेलू मुकदमे में मदद करने का झांसा देकर एडिशनल एसपी चंद्र सिंह रावत ने उससे मुलाकात करना शुरू किया और एक दिन जबरन उसका ब्लात्कार किया इतना ही नहीं उसके बाद उसका देशोषण भी किया। आरोपी के खिलाफ 5 सितंबर को मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन अब तक थानाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं बल्कि उसे ही देर रात थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है साथ ही उस पर राजीनामे का भी दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
#ajmer #news #crime #AdditionalSP #police
Ajmer, Ajmer | Oct 22, 2026