अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट ने किया योग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
पांच राज स्वतंत्र कंपनी, एनसीसी भीलवाड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर एनसीसी यूनिट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्राणायाम एवं योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही उपस्थित सभी कैडेट्स एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टिनेंट संजय गोदारा,मिनल शर्मा, सूबेदार विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।