23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा भीलवाड़ा /मांडल : महेश कुमार बिड़ला मांडल माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय विनित जी जाजू की पुण्यस्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आयोजन करता दिलीप जाजू व पिंटू बिरला ने बताया कि आज प्रथम सेमीफाइनल माहेश्वरी रॉयल और माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी रॉयल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने लिया माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए निश्चित तौर में माहेश्वरी रॉयल 88 रन बनाकर हार गई मैन ऑफ द मैच हरिओम नुवाल रहे जबकि दूसरा सेमीफाइनल माहेश्वरी सिक्स शूटर और माहेश्वरी टीम ब्रदर्स के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी सिक्स शूटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली माहेश्वरी टीम ब्रदर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए पीछा करते हुए माहेश्वरी सिक्स शूटर 80 रन पर ढेर हो गई मैन ऑफ द मैच राम रौनक महेश्वरी
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कल कल दिनांक 23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा
क्रिकेट प्रेमियों में आगामी फाइनल मुकाबले को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।