*वर्षा की कामना हेतु किया खेड़ा देवत पूजन*
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी/मांडल भीलवाड़ा
मांडल क्षेत्र में वर्षा की कामना हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया खेड़ा देवत पूजन। श्री शेषशायी धाम बड़ा मंदिर मांडल में पूजन के साथ पंडित निरंजन व्यास के नेतृत्व में पांच पंडितों द्वारा हवन किया गया। इस पूजा के बाद पाल के बालाजी, भूतेश्वर महादेव और मांडू राव जी को चौला चढ़ाकर वहां भी हवन पूजन कर वर्षा की कामना की गई। इस अवसर पर जगदीश चंद्र चौधरी, रामेश्वर लाल जाट, बंशी माली, रतन लाल जाट, बाबूलाल मूंदड़ा, मदन लुहार सहित ग्राम के कई ग्रामीण और किसान वर्ग के व्यक्ति उपस्थित रहे।