जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे में गुर्जर महापंचायत के प्रतिनिधियों ने ढीकोनिया गांव में हुई भैंस चोरी की घटना को लेकर भंवरगढ़ थाने में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पशु बरामदगी की मांग की गई। समाजजनों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। थाना अधिकारियों ने मामले की जांच तेज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने के दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे।