बड़गांव: उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में शारीरिक शिक्षक द्वारा एक छात्र के साथ की गई मारपीट, मामला पहुंचा थाने तक
उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आने वाले बिछड़ी गांव स्थित एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ,जिस पर पीड़ित छात्रा के पिताजी ने प्रताप नगर थाने पर इस संबंध में मामला दर्ज कराया है, घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है