बड़गांव: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।संघ के उपाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि 2004 के बाद लगे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना प्रदेश में जारी रखने और NPS मद में राज्य कर्मचारियों के पूर्व में जमा 41 हजार करोड़ की राशि वापिस करने की मांग की है।