बड़गांव: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने टाउन हॉल से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आज केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने नगर निगम के टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पर माकपा, भाकपा, सीटू, इंटक, एटक सहित संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।