ओबरा: तेलगुड़वा में बल्कर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो लोग बाल-बाल बचे
Obra, Sonbhadra | Aug 10, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में रविवार शाम लगभग सवा 4 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य किशोर मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा तिराहे से डाला की ओर तीन लोग साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हाथीनाला की ओर से आ रहे बल्कर ने साइकिल सवारों को साइड से टक्कर मार दी।