पथरगामा: पथरगामा में नाला न बनने से आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय के सामने बरसात का पानी जमा, मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी
प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय के सामने बरसात का पानी जमा होने से मरीज स्वास्थ्य कर्मियों एवं आयुष्मान सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग में जल जमा होने के कारण यहां आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।