उनियारा: ककोड़ में विधायक राजेंद्र गुर्जर शनिवार को विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Uniara, Tonk | Sep 25, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर शनिवार को उनियारा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। विधायक राजेंद्र गुर्जर ककोड़ में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ ही विधायक आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।