*बीकानेर शहर के जल उपभोक्ता अब फोनपे ऐप से घर बैठे जमा कर सकेंगे पानी का बिल*
*ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, विभागीय कार्यालय या ई-मित्र केंद्र जाने की नहीं होगी आवश्यकता*
बीकानेर, 21 अगस्त। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त बीकानेर द्वारा शहर के समस्त जल उपभोक्ताओं के लिए पानी के बिल का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके तहत उपभोक्ता अब फोनपे (PhonePe) ऐप के माध्यम से घर बैठे किसी भी समय अपने पानी के बिल की बकाया राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
अधीक्षण अभियंता श्री जे.के. चारण ने बताया कि जानकारी के अभाव में अनेक उपभोक्ता इस सुविधा का पर्याप्त लाभ नहीं ले पा रहे हैं और उन्हें अभी भी जलदाय विभाग के कार्यालय अथवा ई-मित्र केंद्र पर जाकर बिल की राशि जमा करवानी पड़ती है। विभाग ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें।
*फोनपे के माध्यम से पानी का बिल जमा करने क�