कोल: शमशाद मार्केट में 7.30 करोड़ गृहकर जमा न होने पर ननि ने 32 दुकानों और बिल्डिंग पर लगाई सील, नोटिस भी लगाया
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 शमशाद मार्केट में 7 करोड़ 30 लाख का गृहकर जमाना होने पर नगर निगम ने बिल्डिंग सहित दुकानों पर कार्रवाई की है। नगर निगम ने 7 करोड़ 30 लाख का बकाया होने पर बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके साथ ही बिल्डिंग में मौजूद 32 दुकानों पर भी नगर निगम ने सील कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बिल्डिंग स्वामी पर गृह कर बकाया था।