कोल: पला चाँद में परिवार वालों पर कांस्टेबल और मां के फ़र्ज़ी एफिडेविट लगाकर नलकूप कनेक्शन लेने का आरोप, DM से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 पला चाँद में कांस्टेबल ने परिवार के ही लोगों पर खुद व मां का फ़र्ज़ी एफिडेविट लगाकर नलकूप कनेक्शन लेने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल नरेश ने बताया कि वह गाजियाबाद में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां विशेष देवी का नाम परिवार के खेतों में दर्ज है। आरोप है कि परिवार वालों ने कांस्टेबल व उनकी मां के फ़र्ज़ी एफिडेविट लगाकर गलत तरीके से नलकूप कनेक्शन ले लिया है।