कोल: क्वार्सी में ऑपरेशन के दौरान निजी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हुआ बवाल, स्टाफ पर लगा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके से सामने आया है।जहां ऑपरेशन के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों के द्वारा जमकर हंगामा काटा गया।पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन के दौरान मौत पर हुआ हंगामा।परिजनों के द्वारा अस्पताल स्टाफ पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।अस्पताल के गेट पर हंगामा करते हुए तालाबंदी की गई।