अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में प्राइवेट टीचर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
जहानाबाद क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट टीचर की लाश खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महेंद्र मौर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम निजाम डांडी के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक महेंद्र सोमवार से लापता थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आज उनकी लाश रमपुरा मिश्र और हैदरगंज के पास खेत में मिली।