तिजारा: खुशखेड़ा थाने में जप्त वाहनों में लगी आग, 50 मोटरसाइकिल और 3 कार जलकर हुई राख
Tijara, Alwar | May 20, 2026 भिवाड़ी के खुशखेड़ा थाना परिसर में पुलिस के द्वारा जप्त किए गए वाहनों में बुधवार दोपहर 1:00 बजे आग लग गई। आग का कारण ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली की लाइन से उठी चिंगारी को माना जा रहा है। आग़ में जप्त कबाड़ में राखी 50 मोटरसाइकिल तीन कार और एक ट्रक का केबिन जल कर रख हो गया। रिको, नगर परिषद की चार दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया है।