नाकाबंदी में पकड़ा 64 KG डोडा-चूरा:पुलिस देख लोडिंग टैंपो दौड़ाया; पीछा किया तो छोड़ भागा ड्राइवर
..
...
..
भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना इलाके में लोडिंग टैंपो से प्लास्टिक के 3 कट्टों में भरा 64 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है। ड्राइवर टैंपो को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डोडा चूरा, टैंपो और एक फोन को जब्त किया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।कोटड़ी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया-बुधवार सुबह 7 बजे कोटड़ी थाना पुलिस ने कोटड़ी के आउटर एरिया में भीलों का झोंपड़ा जाने वाले रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उदयपुर नंबर का एक लोडिंग टैंपो आता दिखा। जिसे रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने रेस बढ़ा दी।पीछा किया तो कुछ दूर जाकर भीलों के झोपड़ा के पास टैंपो को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर तलाशी ली तो टैंपों में डोडा-चूरा मिला। वजन करने पर कुल 63 किलो 960 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए अभियान के तहत नाकाबंदी की थी।प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई गोपाल लाल, कांस्टेबल मोती जाखड़, हेमराज चौधरी और मुकेश जांगिड़ शामिल रहे। एसपी सागर राणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
#bhilwaranews
#BhilwaraPolice
#CrimeNews
#jaivardhannews