राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnews
जयपुर में 7 जुलाई को सड़क हादसे ने आमेट के पास जेतपुरा निवासी कैलाशीबाई के पति चन्द्रप्रकाश बागरिया और तीन बेटों की मौत हो गई, जबकि कैलाशीबाई खुद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कैलाशी का पैर कुचला गया और गरीबी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत ने उनका हाथ थामा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैलाशीबाई के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अस्पताल में उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इतना ही नहीं, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता, आधार अपडेट, जन आधार और पैन कार्ड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी अस्पताल प्रबंधन की टीम कर रही है। साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन भी दी जाएगी। कार्यकारी निदेशक नीतिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित, आहत व बेसहारा की मदद करना ही अनन्ता हॉस्पिटल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है।
Ananta Hospital
Ananta Medical Collage & Hospital
Rajsamand News
Udaipur News
Jaipur accident