टोंक: चंद्रलोक होटल के पास सवाई माधोपुर डिपो के परिचालक से यात्री के परिजनों ने की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Tonk, Tonk | Apr 19, 2025 टोंक चंद्रलोक होटल के पास सवाई माधोपुर डिपो के परिचालक से मारपीट के मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ है। जानकारी अनुसार बस में परिचालक व यात्री में कहासुनी के बाद यात्री ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर चंद्रलोक होटल के पास परिचालक को बस से उतर कर बुरी तरह मारपीट की। परिचालक ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।