टोंक: भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का टोंक जिले के दौरे पर भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जानकारी
Tonk, Tonk | Apr 19, 2025 भारतीय जनता पार्टी के टोंक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान शनिवार को टोंक जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष का अनेक जगहों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। चंद्रवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी आयोजित होगी ।