Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

जनकल्याण शिविर: दूसरे दिवस शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 219 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण .. शिविर के दूसरे दिन कुल 294 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 219 का मौके पर ही समाधान किया गया .. जनहित में प्रशासन की बड़ी पहल, समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान .. ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस पर आम जनो की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए भारी उत्साह देखा गया। शिविर में आज कुल 294 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 219 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। शेष बचे आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है, जिन्हें एक निश्चित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी श्री अजय प्रताप सिंह पटेल ने विभिन्न स्टालों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वाइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड), जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक शासकीय लाभों का वितरण किया। आईटीआई कॉलेज के स्टाल पर मिला ऑन द स्पॉट प्रवेश - शिविर के दूसरे दिन छात्रा रश्मि कुशवाह एवं बसंती कुशवाह आईटीआई कॉलेज के स्टाल पर पहुँचीं और प्रवेश के लिए आवेदन किया। वहाँ उपस्थित कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर ही दोनों छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें प्रवेश दिलाया। इस त्वरित प्रक्रिया से दोनों छात्राएं और उनके साथ आए अभिभावक अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने शासन-प्रशासन का सहृदय धन्यवाद किया। मोनिका का आधार कार्ड हुआ संशोधित, पिता ने जताया आभार - ग्राम जोगी किर्रोदा निवासी कक्षा 4 की छात्रा मोनिका अहिरवार अपने पिता श्री लाखन अहिरवार के साथ आधार कार्ड में पिता का नाम संशोधित कराने आई थीं। अनुविभागीय अधिकारी के सीधे निर्देशन में आधार कैंप के स्टाल पर मौके पर ही तत्काल सुधार कार्य किया गया। इस त्वरित सहायता से भावुक होकर पिता लाखन अहिरवार ने कहा, "मेरी बेटी की समग्र आईडी और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में नाम की गलती के कारण बहुत दिक्कत हो रही थी। मैं काफी परेशान था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा यह काम यहाँ मिनटों में हो जाएगा।" उन्होंने प्रशासन की इस व्यवस्था के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। सभी प्रमुख विभागों के सजे स्टाल, समन्वय से हुआ काम - शिविर प्रांगण में आवेदकों की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर के सभी शासकीय विभागों द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से राजस्व, पंचायत और पुलिस विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, बिजली, खाद्य, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन, बागवानी, कृषि, आजीविका मिशन, सामाजिक न्याय और आईटीआई कॉलेज सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर आवेदकों की शिकायतों और समस्याओं का निपटारा करते दिखाई दिए। हितग्राहियों के लिए की गई थीं उत्तम व्यवस्थाएं - दूर-दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों और हितग्राहियों की सुविधा का शिविर में विशेष वयवस्था की गई। शिविर प्रांगण में धूप से बचाव के लिए पर्याप्त छाया, बैठने की उचित व्यवस्था और शीतल पेयजल की उत्तम सुविधा उपलब्ध थी। इसके साथ ही, जिन आवेदकों को अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करानी थी, उनके लिए आवेदन का निर्धारित प्रारूप (फॉर्म) भी मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा था ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अनुविभागीय अधिकारी श्री अजय प्रताप सिंह पटेल पूरे समय शिविर में मुस्तैद रहे और उन्होंने प्रत्येक स्टाल की कार्यवाही का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता के काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए। शिविर से अपने काम पूरे करवाकर लौट रहे हितग्राहियों के चेहरों पर साफ तौर पर खुशी और संतोष नजर आया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #जनकल्याण_अभियान #MPGovernment #GoodGovernance #JansamparkMP #vidisha

34 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

सफलता की कहानी
..
स्ट्रॉ रीपर मशीन बनी अतिरिक्त आय का स्रोत, नरवाई प्रबंधन में कृषक राजकुमार किरार बने प्रेरणा 
..
विदिशा विकासखंड के ग्राम निटरी निवासी कृषक श्री राजकुमार किरार ने कृषि विभाग की योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी खेती को लाभकारी बनाया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री राजकुमार किरार ने हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत में बची नरवाई का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करते हुए स्ट्रॉ रीपर मशीन की सहायता से उसका भूसा तैयार किया। इसके साथ ही उन्होंने आसपास के गांवों के किसानों के खेतों में भी किराए पर भूसा बनाने का कार्य किया, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होने लगी।

कृषक द्वारा तैयार किए गए भूसे का गांव में ही भंडारण किया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। वहीं किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

श्री किरार को कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत स्ट्रॉ रीपर मशीन अनुदान पर उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए खेती में लागत कम करने और आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

श्री राजकुमार किरार का कहना है कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना सकते हैं। स्ट्रॉ रीपर मशीन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिला है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु संचालित योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नरवाई जलाने से रोकना तथा कृषि अवशेषों का उपयोगी संसाधन के रूप में उपयोग बढ़ाना है। श्री राजकुमार किरार की सफलता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक तकनीक और शासकीय सहयोग से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। शासकीय योजना का लाभ उठाकर श्री राजकुमार किरार ने अपने जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और आज वे क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

सफलता की कहानी .. स्ट्रॉ रीपर मशीन बनी अतिरिक्त आय का स्रोत, नरवाई प्रबंधन में कृषक राजकुमार किरार बने प्रेरणा .. विदिशा विकासखंड के ग्राम निटरी निवासी कृषक श्री राजकुमार किरार ने कृषि विभाग की योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी खेती को लाभकारी बनाया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री राजकुमार किरार ने हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत में बची नरवाई का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करते हुए स्ट्रॉ रीपर मशीन की सहायता से उसका भूसा तैयार किया। इसके साथ ही उन्होंने आसपास के गांवों के किसानों के खेतों में भी किराए पर भूसा बनाने का कार्य किया, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होने लगी। कृषक द्वारा तैयार किए गए भूसे का गांव में ही भंडारण किया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। वहीं किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। श्री किरार को कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत स्ट्रॉ रीपर मशीन अनुदान पर उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए खेती में लागत कम करने और आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। श्री राजकुमार किरार का कहना है कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना सकते हैं। स्ट्रॉ रीपर मशीन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिला है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु संचालित योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नरवाई जलाने से रोकना तथा कृषि अवशेषों का उपयोगी संसाधन के रूप में उपयोग बढ़ाना है। श्री राजकुमार किरार की सफलता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक तकनीक और शासकीय सहयोग से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। शासकीय योजना का लाभ उठाकर श्री राजकुमार किरार ने अपने जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और आज वे क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुआं-बावड़ी पूजन संपन्न, ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश
..
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम धामनोद में कुआं-बावड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था आत्मनिर्भर सेवा समिति गुंजरी, जन जागरण समिति सेक्टर हैदरगढ़ एवं ग्राम धामनोद प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
    
कार्यक्रम की शुरुआत कुआं-बावड़ी स्थल पर रंगोली सजाकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व से अवगत कराना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। उपस्थित जनों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया।
    
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री स्वदेश आचार्य ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष एवं सहयोगी श्री जितेंद्र अहिरवार, श्री महेश कुमार बैरागी तथा संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश मालवीय ने भी ग्रामीणों को जल बचाने एवं वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
   
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान 
#JansamparkMP #vidisha

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुआं-बावड़ी पूजन संपन्न, ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश .. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम धामनोद में कुआं-बावड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था आत्मनिर्भर सेवा समिति गुंजरी, जन जागरण समिति सेक्टर हैदरगढ़ एवं ग्राम धामनोद प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुआं-बावड़ी स्थल पर रंगोली सजाकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व से अवगत कराना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। उपस्थित जनों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री स्वदेश आचार्य ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष एवं सहयोगी श्री जितेंद्र अहिरवार, श्री महेश कुमार बैरागी तथा संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश मालवीय ने भी ग्रामीणों को जल बचाने एवं वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

विभागीय उपलब्धियों की सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग को भेजें : कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों तथा नवाचारों पर आधारित उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली सफलता की कहानियां नियमित रूप से जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
    
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रभावी ढंग से सामने लाना आवश्यक है। इसके लिए विभाग ऐसे हितग्राहियों, नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी संकलित करें, जिनसे समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन आया हो। इन सफलता की कहानियों के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रभाव और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण कर समयबद्ध रूप से जनसंपर्क विभाग को भेजा जाएं, ताकि उन्हें विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सफलता की कहानियां प्रेरणादायक होने के साथ-साथ तथ्यात्मक और प्रमाणिक भी हों, जिससे अन्य लोग भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें।
    
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) को निर्देश दिए कि प्रत्येक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभागवार प्राप्त सफलता की कहानियों का विवरण प्रस्तुत किया जाए। इससे यह समीक्षा की जा सकेगी कि कौन-कौन से विभाग अपनी उपलब्धियों और नवाचारों का प्रभावी दस्तावेजीकरण कर रहे हैं तथा किन विभागों को इस दिशा में और प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफलता की कहानियों के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी, बल्कि विकास कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी समाज के सामने आएंगे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विभागीय उपलब्धियों की सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग को भेजें : कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों तथा नवाचारों पर आधारित उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली सफलता की कहानियां नियमित रूप से जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रभावी ढंग से सामने लाना आवश्यक है। इसके लिए विभाग ऐसे हितग्राहियों, नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी संकलित करें, जिनसे समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन आया हो। इन सफलता की कहानियों के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रभाव और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण कर समयबद्ध रूप से जनसंपर्क विभाग को भेजा जाएं, ताकि उन्हें विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सफलता की कहानियां प्रेरणादायक होने के साथ-साथ तथ्यात्मक और प्रमाणिक भी हों, जिससे अन्य लोग भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) को निर्देश दिए कि प्रत्येक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभागवार प्राप्त सफलता की कहानियों का विवरण प्रस्तुत किया जाए। इससे यह समीक्षा की जा सकेगी कि कौन-कौन से विभाग अपनी उपलब्धियों और नवाचारों का प्रभावी दस्तावेजीकरण कर रहे हैं तथा किन विभागों को इस दिशा में और प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफलता की कहानियों के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी, बल्कि विकास कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी समाज के सामने आएंगे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026