🌍विश्व पर्यावरण दिवस🌳
🌳एक पेड़ माँ के नाम अभियान: पौधारोपण कार्यक्रम
🌳पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम पंचायत मड़िया में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण किया, साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
🌍विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत मड़िया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, श्री राजेश साहू, सरपंच श्री संजय दांगी, श्री भूपेंद्र अग्रवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा एवं अधिकारियों के साथ साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
#WorldEnvironmentDay #SaveTreeSaveEnvironment #ekpedmaakenaam #savewater #जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026