Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुआं-बावड़ी पूजन संपन्न, ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश .. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम धामनोद में कुआं-बावड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था आत्मनिर्भर सेवा समिति गुंजरी, जन जागरण समिति सेक्टर हैदरगढ़ एवं ग्राम धामनोद प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुआं-बावड़ी स्थल पर रंगोली सजाकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व से अवगत कराना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। उपस्थित जनों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री स्वदेश आचार्य ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष एवं सहयोगी श्री जितेंद्र अहिरवार, श्री महेश कुमार बैरागी तथा संस्था अध्यक्ष श्री दिनेश मालवीय ने भी ग्रामीणों को जल बचाने एवं वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #JansamparkMP #vidisha

59 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

पीपलखेड़ा हाट में नापतौल विभाग की कार्रवाई, पांच व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज 
..
कलेक्टर  के निर्देश पर तौल कांटों की जांच, विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई 
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार पीपलखेड़ा हाट में नापतौल विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षक नापतौल श्री राजीव पांडेय ने हाट में संचालित अस्थायी दुकानों एवं व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे तौल कांटों और माप उपकरणों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं पाए जाने पर पांच व्यापारियों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 8(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना तथा बाजारों में सही नाप-तौल व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

जिन व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं उनमें किशन पिता रामकिशोर प्रजापति, सत्यम पिता मनोज कुशवाह, सीताराम पिता जुगन लाल तथा विक्की पिता धर्मेंद्र साहू सहित कुल पांच व्यापारी शामिल हैं। सभी व्यापारी पीपलखेड़ा हाट में अस्थायी रूप से दुकान संचालित कर रहे थे। निरीक्षक श्री राजीव पांडेय ने बताया कि नापतौल संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे प्रमाणित एवं सत्यापित तौल उपकरणों का ही उपयोग करें तथा समय-समय पर उनका सत्यापन कराएं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की हानि न हो।

#जनसंपर्क_विदिशा #vidisha

पीपलखेड़ा हाट में नापतौल विभाग की कार्रवाई, पांच व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज .. कलेक्टर के निर्देश पर तौल कांटों की जांच, विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार पीपलखेड़ा हाट में नापतौल विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षक नापतौल श्री राजीव पांडेय ने हाट में संचालित अस्थायी दुकानों एवं व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे तौल कांटों और माप उपकरणों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं पाए जाने पर पांच व्यापारियों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 8(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना तथा बाजारों में सही नाप-तौल व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिन व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं उनमें किशन पिता रामकिशोर प्रजापति, सत्यम पिता मनोज कुशवाह, सीताराम पिता जुगन लाल तथा विक्की पिता धर्मेंद्र साहू सहित कुल पांच व्यापारी शामिल हैं। सभी व्यापारी पीपलखेड़ा हाट में अस्थायी रूप से दुकान संचालित कर रहे थे। निरीक्षक श्री राजीव पांडेय ने बताया कि नापतौल संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे प्रमाणित एवं सत्यापित तौल उपकरणों का ही उपयोग करें तथा समय-समय पर उनका सत्यापन कराएं, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की हानि न हो। #जनसंपर्क_विदिशा #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

भारत की प्राचीन विरासत अब विश्व मंच पर और अधिक गौरव के साथ चमक रही है।
   
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
#JansamparkMP #Vidisha

भारत की प्राचीन विरासत अब विश्व मंच पर और अधिक गौरव के साथ चमक रही है। #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #JansamparkMP #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

सब्जी बेच रहा है दादा का अनोखा शराब पीने का तरीका #talejubhawani

सब्जी बेच रहा है दादा का अनोखा शराब पीने का तरीका #talejubhawani

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 18, 2026

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर: समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान, खुशी-खुशी घर लौटे हितग्राही
..
 नटेरन जनपद पंचायत व शमशाबाद निकाय का संयुक्त मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन भी हितग्राहियों का उत्साह देखते ही बना। नटेरन जनपद पंचायत के सभागार परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। आज के शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 230 मामलों का मौके पर ही संवेदनशील और त्वरित निराकरण कर दिया गया। शेष बचे आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर समय-सीमा में निराकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मौके पर ही समस्याओं का समाधान पाकर दूर-दराज से आए आवेदक बेहद खुश नजर आए। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अजय प्रताप सिंह पटेल पूरे समय शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को बेहद सहानुभूतिपूर्वक सुना और सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

समापन सत्र में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
शिविर के समापन सत्र में एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल सिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य अंशुज प्रसाद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिंह रघुवंशी सहित नटेरन और शमशाबाद के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पमारिया की निवासी गिरजा मीणा को 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी बगिया को उत्कृष्ट तरीके से विकसित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में कई हितग्राहियों को जाति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

 शिविर की 3 बड़ी 'सफलता की कहानियां 👇

शिविर में प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते कई चेहरों पर मुस्कान लौटी। इनमें से तीन प्रमुख सफलता की कहानियां इस प्रकार हैं -
 
मिनटों में बना श्रुति पाल का आयुष्मान कार्ड, जताया आभार
बम्होरी (तहसील शमशाबाद) की निवासी श्रुति पाल पिछले काफी समय से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं। शिविर में आयुष्मान कार्ड के स्टाल पर तैनात कर्मचारी राजकुमार और राहुल विश्वकर्मा ने एसडीएम के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनटों में श्रुति का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया।

श्रुति पाल ने कहा:"मैं बहुत दिनों से परेशान थी और मेरा कार्ड नहीं बन पा रहा था। लेकिन आज यहाँ मिनटों में काम हो गया। यह योजना सचमुच गरीबों के लिए वरदान है, जिससे हम निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करा सकते हैं। मैं शासन-प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।"

सिमरन के आधार कार्ड में सुधरी जन्मतिथि, अब मिलेगी छात्रवृत्ति
नटेरन के सांदीपन शासकीय स्कूल में कक्षा 11वीं (कला संकाय) की छात्रा सिमरन कुशवाह निवासी नटेरन भी अपनी समस्या लेकर शिविर पहुंची थीं। सिमरन के आधार कार्ड में जन्म तिथि गलत दर्ज थी, जिसके कारण उनकी 'अपार आईडी' (APAAR ID) नहीं बन पा रही थी और छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही थी। आधार कैंप के स्टाल पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सिमरन के दस्तावेज देखकर उनके आधार कार्ड में जन्मदिनांक को संशोधित किया। काम चुटकियों में होने पर सिमरन ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

प्रेमसिंह धाकड़ को पशुपालन लोन का स्वीकृति पत्र मौके पर मिला
डंगरवाड़ा (तहसील शमशाबाद) के निवासी प्रेमसिंह धाकड़ पशुपालन विभाग के स्टाल पर पहुंचे और 'आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना' के तहत आवेदन किया। स्टाल पर उपस्थित कर्मचारियों ने मौके पर ही उनके आवेदन को मंजूरी दी। यहीं नहीं, शिविर में मौजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शमशाबाद के अधिकारियों ने तुरंत लोन स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र प्रेमसिंह के हाथों में सौंप दिया। इस योजना के तहत अब प्रेमसिंह सब्सिडी का लाभ लेकर अपने रोजगार को और बड़ा कर सकेंगे। अचानक मिली इस बड़ी सफलता से प्रेमसिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक बेहद प्रभावी और मील का पत्थर साबित रहा है।

#जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan 
#JansamparkMP #vidisha

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर: समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान, खुशी-खुशी घर लौटे हितग्राही .. नटेरन जनपद पंचायत व शमशाबाद निकाय का संयुक्त मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन भी हितग्राहियों का उत्साह देखते ही बना। नटेरन जनपद पंचायत के सभागार परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। आज के शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 230 मामलों का मौके पर ही संवेदनशील और त्वरित निराकरण कर दिया गया। शेष बचे आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर समय-सीमा में निराकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मौके पर ही समस्याओं का समाधान पाकर दूर-दराज से आए आवेदक बेहद खुश नजर आए। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अजय प्रताप सिंह पटेल पूरे समय शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को बेहद सहानुभूतिपूर्वक सुना और सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। समापन सत्र में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद शिविर के समापन सत्र में एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल सिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य अंशुज प्रसाद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिंह रघुवंशी सहित नटेरन और शमशाबाद के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पमारिया की निवासी गिरजा मीणा को 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी बगिया को उत्कृष्ट तरीके से विकसित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में कई हितग्राहियों को जाति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। शिविर की 3 बड़ी 'सफलता की कहानियां 👇 शिविर में प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते कई चेहरों पर मुस्कान लौटी। इनमें से तीन प्रमुख सफलता की कहानियां इस प्रकार हैं - मिनटों में बना श्रुति पाल का आयुष्मान कार्ड, जताया आभार बम्होरी (तहसील शमशाबाद) की निवासी श्रुति पाल पिछले काफी समय से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं। शिविर में आयुष्मान कार्ड के स्टाल पर तैनात कर्मचारी राजकुमार और राहुल विश्वकर्मा ने एसडीएम के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनटों में श्रुति का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। श्रुति पाल ने कहा:"मैं बहुत दिनों से परेशान थी और मेरा कार्ड नहीं बन पा रहा था। लेकिन आज यहाँ मिनटों में काम हो गया। यह योजना सचमुच गरीबों के लिए वरदान है, जिससे हम निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करा सकते हैं। मैं शासन-प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।" सिमरन के आधार कार्ड में सुधरी जन्मतिथि, अब मिलेगी छात्रवृत्ति नटेरन के सांदीपन शासकीय स्कूल में कक्षा 11वीं (कला संकाय) की छात्रा सिमरन कुशवाह निवासी नटेरन भी अपनी समस्या लेकर शिविर पहुंची थीं। सिमरन के आधार कार्ड में जन्म तिथि गलत दर्ज थी, जिसके कारण उनकी 'अपार आईडी' (APAAR ID) नहीं बन पा रही थी और छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही थी। आधार कैंप के स्टाल पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सिमरन के दस्तावेज देखकर उनके आधार कार्ड में जन्मदिनांक को संशोधित किया। काम चुटकियों में होने पर सिमरन ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। प्रेमसिंह धाकड़ को पशुपालन लोन का स्वीकृति पत्र मौके पर मिला डंगरवाड़ा (तहसील शमशाबाद) के निवासी प्रेमसिंह धाकड़ पशुपालन विभाग के स्टाल पर पहुंचे और 'आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना' के तहत आवेदन किया। स्टाल पर उपस्थित कर्मचारियों ने मौके पर ही उनके आवेदन को मंजूरी दी। यहीं नहीं, शिविर में मौजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शमशाबाद के अधिकारियों ने तुरंत लोन स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र प्रेमसिंह के हाथों में सौंप दिया। इस योजना के तहत अब प्रेमसिंह सब्सिडी का लाभ लेकर अपने रोजगार को और बड़ा कर सकेंगे। अचानक मिली इस बड़ी सफलता से प्रेमसिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक बेहद प्रभावी और मील का पत्थर साबित रहा है। #जनकल्याण_अभियान #JanKalyanAbhiyan #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

सफलता की कहानी
..
जनकल्याण शिविर बना आधार संशोधन का सरल माध्यम
..
विदिशा जिले में आयोजित जनकल्याण शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहे हैं। नटेरन जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनकल्याण शिविर में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं का निराकरण सहज और सरल तरीके से किया गया। कई नागरिकों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक संशोधन बिना किसी परेशानी के मौके पर ही कर दिए गए।
    
ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों को पहले आधार संशोधन के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। लेकिन जनकल्याण शिविर के माध्यम से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। शिविर में गायत्री बाई, विक्की प्रजापति, आनंद सहरिया, भावना, गन्नू लाल, विकास बंजारा, प्रवेश कुशवाहा, जितेंद्र सेन, शकीला बी, वाहिद खां, प्रदीप दुबे, पानबाई और भूरी बाई सहित अनेक हितग्राहियों के आधार कार्ड में सफलतापूर्वक संशोधन किया गया।
    
हितग्राहियों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण शिविरों से शासकीय सेवाएं अब लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। 

#JanKalyanAbhiyan #vidisha

सफलता की कहानी .. जनकल्याण शिविर बना आधार संशोधन का सरल माध्यम .. विदिशा जिले में आयोजित जनकल्याण शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहे हैं। नटेरन जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनकल्याण शिविर में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं का निराकरण सहज और सरल तरीके से किया गया। कई नागरिकों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक संशोधन बिना किसी परेशानी के मौके पर ही कर दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों को पहले आधार संशोधन के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। लेकिन जनकल्याण शिविर के माध्यम से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। शिविर में गायत्री बाई, विक्की प्रजापति, आनंद सहरिया, भावना, गन्नू लाल, विकास बंजारा, प्रवेश कुशवाहा, जितेंद्र सेन, शकीला बी, वाहिद खां, प्रदीप दुबे, पानबाई और भूरी बाई सहित अनेक हितग्राहियों के आधार कार्ड में सफलतापूर्वक संशोधन किया गया। हितग्राहियों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण शिविरों से शासकीय सेवाएं अब लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। #JanKalyanAbhiyan #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026